Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की ओर से खेलते हुए साई सुदर्शन और शुभमन गिल का प्रदर्शन कमाल का रहा है। जीटी की इस सलामी जोड़ी ने इस सीजन भी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। इस बीच, सुदर्शन ने अपने जोड़ीदार और कप्तान गिल की जमकर तारीफ की है।
सुदर्शन का कहना है कि शुभमन गिल मास्टरमाइंड हैं और वह गेम की परिस्थितियों को बहुत अच्छे से समझते हैं।
सुदर्शन ने जियोहॉटस्टार संग बात करते हुए कहा, "शुभमन एक मास्टरमाइंड हैं। वह गेम को बहुत अच्छे से समझते हैं और तकनीकी रूप से बहुत मजबूत हैं। इससे आपको जो चाहे करने की आजादी मिलती है क्योंकि आप जानते हैं कि शुभमन दूसरे छोर पर हैं। मुझे लगता है कि इसका उल्टा भी होता है। जब गिल गेंदबाजों पर हमला करने की कोशिश करता है, तो उन्हें पता होता है कि मैं वहां हूं और पारी को संभाल सकता हूं।"