T20 World Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के बाद दोनों देशों की कई अहम खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में अपनी आईसीसी रैंकिंग को सुधारा है। इनमें भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल की है, जो टी20 गेंदबाजों में पांच स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में 22 रन देकर 4 विकेट निकाले थे, जिसके बाद अगले मैच में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सीरीज के अंतिम मुकाबले में अरुंधति ने 35 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दाएं हाथ की गेंदबाज ने 5 स्थान की छलांग लगाकर 11वां पायदान हासिल कर लिया है।
दूसरी ओर, श्री चरणी 11 पायदान की छलांग लगाकर 26वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्री चरणी ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन टी20 मुकाबलों में 5 विकेट निकाले थे।