भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर रवि बिश्नोई को मौका मिला है। टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। आपको अंदाजा है कि विकेट कैसा खेलेगा, और इससे गेंदबाजों को भी अनुमान हो जाता है, जिससे थोड़ा फायदा होता है। पहले मैच में बतौर टीम हमारा प्रदर्शन और अच्छा हो सकता था और हम बड़े अंतर से जीत सकते थे। एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर, हम बीच में विकेट ले सकते थे। वरुण चोटिल हैं और रवि बिश्नोई उनकी जगह आए हैं।"
टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते। हम सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहते हैं, उस दिन हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन हमने बीच में अच्छा खेला। हम आज रात बेहतर करने की कोशिश करेंगे। हमने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।"