Ahmedabad: ICC Men's T20 World Cup 2026 - New Zealand vs South Africa (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा।
आइए, आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाए हैं।
डेविड मिलर का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। मिलर ने भारत के खिलाफ 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 563 रन बनाए हैं। मिलर एक शतक और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।