भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें चौथे स्टेज का लीवर कैंसर था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। 21 फरवरी को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह लगभग 5 बजे उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
पिता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौट आए थे। उस समय वह चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल थे। टी-20 विश्वकप के दौरान उन्हें टीम का अभ्यास छोड़कर परिवार के पास आना पड़ा था।
Greater Noida, Uttar Pradesh: The father of crickter Rinku Singh has passed away following a battle with liver cancer. He had been admitted to Yatharth Hospital on February 21 and was undergoing treatment in the ICU for several days.
— IANS (@ians_india) February 27, 2026
(Visuals from outside Yatharth Hospital) pic.twitter.com/Ou6kQ7Ye3v