IPL 2026: केकेआर को हराकर एलएसजी ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास? (Image Source: IANS)
Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में एलएसजी ने आखिरी गेंद पर केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। एलएसजी की जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे।
केकेआर ने जीत के लिए एलएसजी को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया था। आयुष बडोनी के 34 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 54 और मुकुल चौधरी के 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से बनाए नाबाद 54 रनों की मदद से एलएसजी ने केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। मुकुल चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
केकेआर और एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका (प्वाइंट टेबल) में बड़ा बदलाव हुआ है। एलएसजी जीत के साथ पांचवें नंबर पर चली गई है।