IPL2026: ईडन गार्डन्स में एलन-रघुवंशी का तूफान, केकेआर ने जीटी को दिया 248 रन का टारगेट (Image Source: IANS)
Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को जीत के लिए 248 रन का टारगेट दिया है। केकेआर को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी का अहम योगदान रहा।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन के बीच 4.3 ओवरों में 44 रन की साझेदारी हुई। रहाणे 14 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 14 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद फिन एलन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 139 के स्कोर तक पहुंचाया। एलन 35 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।