Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य दिया है।
रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में एसआरएच ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए।
इस मैच की पहली ही गेंद पर एसआरएच की टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में झटका लगा। अभिषेक बगैर खाता खोले आउट हुए। यहां से कप्तान ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की। हेड 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।