Hyderabad: IPL 2026 - Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings (Image Source: IANS)
Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान हासिल कर लिया है। इस टीम ने बुधवार को सीजन के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 33 रन से जीत दर्ज की।
11 में से 7 मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद 2 स्थान की छलांग के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि लगातार तीसरा मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स लुढ़ककर दूसरे पायदान पर आ गई है। इस टीम ने 10 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ 21 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। अभिषेक 13 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।