आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और अपने पहले खिताब की तलाश में लगी पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। पंजाब ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया।
आईपीएल की मजबूत टीम मानी जाने वाली सीएसके के लिए पंजाब किंग्स सबसे बड़ा खतरा साबित हुई है। पंजाब ने एक बार फिर से सीएसके के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया है। यह पहला मौका नहीं है जब पंजाब ने सीएसके के खिलाफ 200 से अधिक रन के लक्ष्य को हासिल किया है। पंजाब ने पांचवीं बार 200 से अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए सीएसके को हराया है।
सीएसके ने 6 बार पंजाब के खिलाफ 200 या उससे अधिक रन पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया और 5 बार हारी है। टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज हो दया है। इस लिस्ट में चेन्नई ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा, जो चार बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 या उससे ज्यादा रन बनाकर टी-20 इंटरनेशनल मैच हारी है।