T20 World Cup: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) के लिए सैम करन की जगह श्रीलंकाई ऑलराउंडर दसुन शनाका को टीम में शामिल करने की घोषणा की है। सैम करन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक और मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कहा, "सीजन शुरू होने से ठीक पहले सैम जैसे बेहतरीन खिलाड़ी को खोना हमारे लिए निराशाजनक है। सैम बल्ले और गेंद, दोनों से टीम के लिए बहुत अहम योगदान देते हैं। हालांकि, हमें खुशी है कि हमें दसुन शनाका के रूप में एक बेहतरीन विकल्प मिल गया है। वह बल्ले से एक शानदार फिनिशर हैं और एक बेहतरीन ऑलराउंडर भी हैं, जो हमारी टीम का संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।"
आईपीएल की तरफ से भी आरआर द्वारा आईपीएल 2026 के लिए चोटिल सैम करन की जगह दसुन शनाका को टीम में शामिल किए जाने की पुष्टि की गई है। दसुन शनाका, करन की जगह 2 करोड़ रुपये में आरआर से जुड़ेंगे।