CSK VS DC: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दिल्ली कैपियल्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। विपराज निगम की जगह पर आकिब नबी डार आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं, जबकि नीतीश राणा के स्थान पर आशुतोष शर्मा को टीम में जगह दी गई है।
टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, क्योंकि पिच अच्छी लग रही है और जो भी स्कोर बनेगा हम उसका पीछा करना पसंद करेंगे। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही सुकून भरा है। हमारी चर्चा इस बात पर केंद्रित रही है कि हम किन चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं। एक बार जब हम किसी खास मुकाम पर पहुंच जाते हैं तो फिर चीजों के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती। हमारी सोच यही रही है कि जो हमारे हाथ में है, उसे ही नियंत्रित करें। विपराज की जगह आकिब नबी आए हैं, और नीतीश राणा की जगह आशुतोष शर्मा खेल रहे हैं।"