LSG Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें रहेंगी। एलएसजी अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ करेगी। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एलएसजी की प्लेइंग इलेवन चुनी है।
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "एलएसजी को एडन मार्करम और मिशेल मार्श की अपनी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। दोनों ने सलामी बल्लेबाज के रूप में पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था।"
पठान ने कहा कि कप्तान ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर आना चाहिए। इससे उन्हें बल्लेबाजी करने से पहले पिच का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा, और अगर ओपनर्स में से कोई एक जल्दी आउट हो जाता है, तो वह पारी को संभाल भी सकते हैं। पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए सबसे सही हैं।