New Delhi: T20 World Cup 2026-Zimbabwe vs South Africa (Image Source: IANS)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे (George Linde) को टीम में शामिल किया गया है।
हसरंगा को एलएसजी ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रीलंका के पहले मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लग गई। इस चोट से वह अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह इस आईपीएल सीजन टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
दूसरी ओर, जॉर्ज लिंडे को एलएसजी ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है। लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन उनके पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है।