आईपीएल 2026: जीत का 'चौका' लगाने को बेताब जीटी, हार का सिलसिला तोड़ना एमआई का मकसद (Image Source: IANS)
गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीटी की निगाहें जीत का सिलसिला बरकरार रखने पर होंगी।
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती 2 मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मुकाबले अपने नाम किए।
जीटी की गेंदबाजी यूनिट, जो पिछले साल उनकी ताकत थी, उसने एक बार फिर अपनी लय हासिल कर ली है और अब पारी के सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। प्रसिद्ध कृष्णा एक बार फिर सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जबकि राशिद खान ने मिडल ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, सिराज और रबाडा भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।