आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीत सीजन की शानदार शुरुआत की। मैच के दौरान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इंजर्ड हो गए थे। अय्यर ने मैच के बाद अपनी चोट पर अपडेट दी।
पंजाब किंग्स की पारी के दौरान कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। कोनोली की एक शॉट नॉन स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के हाथ से टकरा गई। अय्यर को तेज चोट लगी। गेंद लगने के साथ ही वह क्रीज पर ही गिर गए। मेडिकल टीम द्वारा उपचार के बाद वह बल्लेबाजी को तैयार हुए। इंजरी के तुरंत बाद ही अय्यर का विकेट गिर गया।
मैच के बाद अपनी इंजरी पर अय्यर ने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह अच्छा है और यह पहले जैसा ही है। मैं इसे जटिल नहीं बनाना चाहता। मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।"