Ishan Kishan Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
ईशान ने मनीष पांडे के रिकॉर्ड को तोड़ा है। मनीष ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान के तौर पर अपने डेब्यू मुकाबले में साल 2021 में 41 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 2015 में 42 गेंदों में 53 रन बनाए थे। हालांकि, ईशान इन दोनों ही बल्लेबाजों से आगे निकल गए हैं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने 210 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 80 रनों की अपनी पारी में 8 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद ईशान ने एसआरएच की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला।
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।