Chennai Super Kings: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। पीटरसन ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो उनके हिसाब से टूर्नामेंट में प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं। इस सीजन अब तक छह मैच खेले गए हैं और हर टीम ने एक-एक मुकाबला खेल लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटर रह चुके पीटरसन के अनुसार, मुंबई इंडियंस (एमआई), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अचानक चोटिल होने की वजह से इसमें बदलाव भी हो सकता है।
पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "इस सीजन में आईपीएल के पहले राउंड के मुकाबले देखने के बाद और अभी की स्थिति के हिसाब से एमआई, डीसी, आरआर और पीबीकेएस चार टीमें होंगी, जो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि चोट या फिर किसी और कारण से इसमें बदलाव भी हो सकता है।"