Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत हो चुकी है। उद्घाटन मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
आरसीबी और एसआरएच के बीच होने सीजन के पहले मुकाबले की पहली गेंद फेंके जाने से पहले फील्ड पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने खेल के साथ ही इंसानियत को जिंदा कर दिया।
आरसीबी-एसआरएच मैच की शुरुआत से पहले स्टेडियम में पिछले सीजन अपनी जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों की याद और उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, प्रबंधन से जुड़े लोग और स्टेडियम में मौजूद दर्शक शांत अवस्था में खड़े थे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रशंसकों के श्रद्धांजलि स्वरूप अपनी बांह पर काली पट्टी बांध रखी है।