Ahmedabad: IPL 2026 - Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders (Image Source: IANS)
Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28वां मैच ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा। केकेआर की निगाहें इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत का खाता खोलने पर होंगी।
केकेआर ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मुकाबले गंवाए, जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीज रहा। सिर्फ 1 अंक के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।
जहां एक ओर केकेआर घरेलू दर्शकों के सामने अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करेगी, वहीं दूसरी तरफ आरआर लय को बरकरार रखते हुए अपने मजबूत अभियान पर पकड़ और मजबूत करना चाहेगी।