Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 47वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धूमिल होती उम्मीदों को फिर से जगाने के लिए बेताब हैं।
यह मुकाबला सीजन की सबसे निचले पायदान पर मौजूद टीमों के बीच है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है। ये टीम लगातार पांच हार से जूझ रही हैं। उनकी सबसे ताजा शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली दिल तोड़ने वाली हार है।
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी टीम को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में बार-बार मिल रही असफलताओं के कारण संघर्ष करना पड़ा है, जबकि उनके गेंदबाजों ने सराहनीय प्रयास किए हैं। अपने पिछले मुकाबले में, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी बेकार चली गई, जबकि निकोलस पूरण से जुड़ा एक विवादास्पद सुपर ओवर का फैसला टीम को भारी पड़ा।