ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने पहले खिताब की तलाश में होगी। टीम का टॉप ऑर्डर और तेज गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन मिडिल ऑर्डर लखनऊ के लिए बड़ी समस्या बन सकता है।
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पंत की अगुवाई में टीम 14 में से सिर्फ 6 ही मैच जीत सकी थी और प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही थी। इस बार फैंस को टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। एडेन मार्करम, निकोलसन पूरन और मिचेल मार्श के होने से लखनऊ का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है। मार्श और मार्करम ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था।
टीम के मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी साफतौर पर नजर आती है। कप्तान ऋषभ पंत के ऊपर इस सीजन टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी होगी। पंत का साथ आयुष बदोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद जैसे बल्लेबाजों को देना होगा। वहीं, साउथ अफ्रीका के उभरते हुए बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके से भी लखनऊ टीम को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।