Lucknow: IPL 2026 - Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मैच में जीत के 142 रन का टारगेट दिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई।
इस टीम को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में महज 19 के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। पंत टीम के खाते में सिर्फ 7 ही रन का योगदान दे सके। इसके बाद मार्श ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 48 के स्कोर तक पहुंचा दिया।