Indian Premier League: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच सोमवार को ईडन गार्डन्स में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां मैच बारिश की वजह से रुक गया है। फिलहाल 3.4 ओवरों के खेल तक केकेआर ने 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। इस टीम ने 1.4 ओवरों में फिन एलन (6) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कैमरून ग्रीन मैदान पर उतरे। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को कैच थमा बैठे।
जेवियर बार्टलेट एक ही ओवर में दो सफलता हासिल कर चुके थे। अंगकृष रघुवंशी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन 3.4 ओवर के बाद बारिश ने खेल रोक दिया। फिलहाल कप्तान रहाणे 6 गेंदों में 1 चौके के साथ 8 रन बना चुके हैं, जबकि रघुवंशी 7 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद हैं।