Royal Challengers Bengaluru: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत के लिए 147 रन का टारगेट रखा है। आरसीबी की कोशिश इस मैच को अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करना है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स पारी की अंतिम गेंद पर 146 रन पर सिमट गई। इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 32 रन जुटाए।
मार्करम 8 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन अपनी पारी की तीसरी ही गेंद पर यह बल्लेबाज चोटिल हो गया, जिसके बाद रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। इस बीच मार्श 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हो गए।