Ahmedabad: IPL 2024 T20 cricket match between Gujarat Titans and Mumbai Indians at Narendra Modi Sta (Image Source: IANS)
Narendra Modi Stadium: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस की जगह टीम में शामिल किया है। एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
इससे पहले, 31 वर्षीय जॉनसन ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 सीजन के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ करार किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने लीग से अपना नाम वापस ले लिया। जॉनसन ने पीएसएल छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था।
आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए चोटिल नाथन एलिस की जगह एक खिलाड़ी को चुना है। स्पेंसर जॉनसन, एलिस की जगह 1.5 करोड़ रुपए में सीएसके में शामिल होंगे।"