Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस बीच दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की हैं।
'जियोहॉटस्टार' पर फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स या चेन्नई सुपर किंग्स में से किसी एक टीम को अपनी चार प्लेऑफ टीमों के तौर पर चुना। वहीं, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के तौर पर चुना।
चेतेश्वर पुजारा ने गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टॉप चार टीमों के तौर पर चुना है। मोहम्मद कैफ ने श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ दिल्ली कैपिटल्स और मौजूदा चैंपियन आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों के तौर पर चुना।