Indian Premier League: मुंबई इंडियंस (एमआई) के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि उनकी टीम बल्लेबाजी में 15-20 रन पीछे रह गई, जिसकी वजह से शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
धीमी पिच पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक 51 रन बनाए, जिसके दम पर टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाने में सफल रही। हालांकि, समीर रिजवी की 90 रनों की दमदार पारी के बूते दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक ठीक-ठाक विकेट था। हमें उम्मीद थी कि यह थोड़ा धीमा होगा, लेकिन फिर भी बल्लेबाजी के लिहाज से हम 15 से 20 रन पीछे रह गए। हालांकि, मैं उनके गेंदबाजों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा। इसके साथ ही डीसी के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी भी की।"