New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की तरफ से खेलते हुए मार्कस स्टोइनिस ने महज 22 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 62 रन की नाबाद पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस ने 19वें ओवर में 2 छक्कों के साथ 14 रन अपने खाते में जोड़े। 20वें ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर बाउंड्री (3 चौके और 2 छक्के) लगाते हुए उन्होंने इस ओवर से 24 रन जोड़े।
आईपीएल इतिहास में मार्कस स्टोइनिस 19-20 ओवरों के बीच 179 गेंदों का सामना कर चुके हैं, जिसमें 255.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 458 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 43 चौके और 35 छक्के लगाए।
मंगलवार को महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ 2.5 ओवरों में 37 रन की साझेदारी की।