विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप का मुकाबला विदर्भ ऑफ इंडिया के बीच खेला जा रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए थे। रेस्ट ऑफ इंडिया विदर्भ से पहली पारी के आधार पर अभी भी 200 रन पीछे है।
रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए यश धुल भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच ईश्वरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के ठीक बाद वह 112 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 9 और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए। खेल समाप्ति के समय कप्तान रजत पाटीदार 42 और मानव सुधार 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विदर्भ के लिए पार्थ रेखडे ने 2, हर्ष दुबे-दर्शन नालकंडे और यश ठाकरे ने 1-1 विकेट लिए।