Chennai Super Kings: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 8 विकेट से जीत दर्ज की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट निकाले।
शानदार जीत के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने पर नांद्रे बर्गर ने कहा, "सबसे पहले, भगवान का शुक्रिया। टीम की जीत में योगदान देना और अच्छी शुरुआत दिलाना बहुत अच्छा लगता है।"
नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन (6) को बोल्ड किया था। इसके बाद उन्होंने आयुष म्हात्रे (0) को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। 19 के स्कोर तक 3 विकेट खोने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।