IND W: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मुकाबले में 185 रनों से हराया। बेलरीव क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला एलिसा हीली के वनडे करियर का आखिरी मैच भी रहा। धमाकेदार जीत के बाद हीली ने कहा कि पीली जर्सी में इससे अच्छी विदाई और कुछ नहीं हो सकती है।
हीली ने मैच के बाद कहा कि अपने वनडे करियर का अंत जीत और यादगार पारी के साथ करना उनके लिए गर्व और खास पल है। उन्होंने कहा कि पिछले कई मैच उनके लिए भावनात्मक रूप से मुश्किल रहे, लेकिन आज उन्हें बस खेल का आनंद लेने का मौका मिला।
तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर ऑलआउट हुई। एलिसा हीली ने मैच के बाद कहा, "जिस तरह से हमने वनडे सीरीज का अंत किया, उससे मुझे सच में गर्व महसूस हो रहा है। हमें अब वाका जाकर पिंक बॉल से खेलने का इंतजार है।"