Colombo: ICC Men's T20 World Cup 2026 - New Zealand vs Sri Lanka (Image Source: IANS)
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट निकालने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं।
मिचेल सेंटनर ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 26 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन की पारी खेली।
सेंटनर ने यह पारी उस समय खेली, जब कीवी टीम 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो चुकी थी। यहां से सेंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 168/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया।