Mumbai : Former cricketer Sourav Ganguly during an event of Casagrand (Image Source: IANS)
Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट में 'दादा' के नाम से मशहूर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।
'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से भी मशहूर सौरव गांगुली को भारत के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक माना जाता है।
गांगुली ने एमएस धोनी, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे कई सफल खिलाड़ियों को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।