Arun Jaitley Stadium: जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली आईपीएल 2025 की बड़ी नीलामी में अपनी-अपनी टीमों द्वारा रिलीज़ किए गए कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और केएल राहुल 12 मार्की खिलाड़ियों में शामिल हैं।
मार्की खिलाड़ियों की सूची में सात भारतीय हैं। अय्यर, पंत और अर्शदीप सिंह छह मार्की खिलाड़ियों के पहले सेट में शामिल हैं। युज़वेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज दूसरे सेट में शामिल हैं। पांच विदेशी खिलाड़ियों में आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के सफ़ेद गेंद के कप्तान जोस बटलर, इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन, दक्षिण अफ़्रीका के विस्फ़ोटक बल्लेबाज़ डेविड मिलर और दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कैगिसो रबाडा शामिल हैं।
574 खिलाड़ियों की नीलामी सूची में जोफ़्रा आर्चर नहीं हैं, जिन्होंने चोट से उबरने के बाद हाल ही में वापसी की है। मुंबई इंडियंस ने 2022 की नीलामी में उनको आठ करोड़ रूपये में ख़रीदा था। तब उनकी कोहनी की सर्जरी हुई थी और उस सीज़न तक उनके ठीक होने की उम्मीद नहीं थी। आख़िरी में वह दोनों सीज़न मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेले और बाद में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया।