BBL में निजी निवेश को लाने के सीए के फैसले का न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट ने किया विरोध (BBL में निजी निवेश को लाने के सीए के फैसले का न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट ने किया विरोध )
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में निजी निवेश की अनुमति दे दी है। सीए को अपने इस फैसले पर अंदरुनी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। न्यू साउथ वेल्स ने सीए द्वारा बीबीएल में निजी निवेश के फैसले को क्रिकेट के लिए खतरा बताया है।
सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर का संचालन करने वाला न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) शुरुआत से ही निजीकरण का सबसे मजबूत विरोधी रहा है। एनएसडब्ल्यू ने कहा है कि वे अपने किसी भी क्लब के साथ यह रास्ता नहीं अपनाएंगे। वे खेल में ज्यादा पैसा लाने के दूसरे तरीकों पर जोर दे रहे हैं।
सीए ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके बोर्ड ने एक 'सेल्फ-डिटरमिनेशन' मॉडल लागू करने को मंजूरी दे दी है। इससे हर राज्य अपने रास्ते तय कर सकेगा।