Guwahati: India vs West Indies - 2nd ODI (Guwahati: India vs West Indies - 2nd ODI)
West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले के लिए भारतीय टीम में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है।
गुवाहाटी में दूसरे वनडे मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। अंशुल कंबोज सीरीज के आखिरी वनडे से पहले चंडीगढ़ में टीम के साथ जुड़ेंगे।
बीसीसीआई ने गुरुवार को आधिकारिक बयान में कहा, "तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को गुवाहाटी में दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, उन्हें तीसरे वनडे से बाहर कर दिया गया है। पुरुष चयन समिति ने प्रसिद्ध की जगह अंशुल कंबोज को चुना है। कंबोज चंडीगढ़ में टीम के साथ जुड़ेंगे।"