T20 Match: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी वैभव की आतिशी बैटिंग के कायल हो गए हैं। उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है।
आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में वैभव द्वारा खेले गए शॉट्स की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "वैभव सूर्यवंशी में कितना दमखम है यह जानने के लिए उनके बल्ले से निकले वो तीन शॉट्स ही काफी थे। पहला वो रिचर्ड नगारवा की गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का। उसके बाद आगे की गेंद पर बिना पैर चलाए वैभव ने हाथों की मदद से कवर्स की तरफ से शानदार चौका लगाया। फिर जब उन्हें थोड़ी छोटी और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद मिली, तो उन्होंने बैकफुट पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया।"