India Wins T20 World Cup: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 5 पारियों में 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाजा गया। इसी के साथ सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में यह पुरस्कार जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। आइए, इस पुरस्कार को जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
विराट कोहली: दिग्गज बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 और 2016 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया था। वह इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने दो बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है।
कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2014 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 106.33 की औसत के साथ 319 रन बनाए। इस दौरान कोहली के बल्ले से 10 छक्के और 24 चौके निकले। इसके बाद साल 2016 में भी कोहली ने इस पुरस्कार को अपने नाम किया।