New Delhi: IPL 2025- CSK vs RR (Image Source: IANS)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग से अपनी चमक बिखेरी। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सिर्फ मैदान पर उतरकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।
आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने आईपीएल करियर में 250 से ज्यादा मैच खेले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी: अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच आईपीएल खिताब जिता चुके माही ने आईपीएल करियर में सर्वाधिक मैच खेले हैं। धोनी ने साल 2008 से अब तक कुल 278 मैच खेले, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए।