Navi Mumbai: Team India celebrates ICC Women’s World Cup 2025 triumph (Image Source: IANS)
Navi Mumbai: साल 2025 में भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 नवंबर को खेले गए मुकाबले में 52 रन से जीत हासिल की।
साल 2022 में खेले गए महिला विश्व कप से यह प्राइज मनी तीन गुना ज्यादा थी। महिला वनडे विश्व कप 2025 की प्राइज मनी करीब 123 करोड़ रुपये थी, जबकि पुरुष वनडे विश्व कप 2023 की प्राइज मनी करीब 88 करोड़ रुपये थी, जिसने महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक समानता लाने के आईसीसी के प्रयास को दर्शाया है।
मुंबई के डीवाई पाटिल में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के खिताबी मुकाबले को करीब 18.5 करोड़ लोगों ने देखा, जो पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बराबर है। महिला विश्व कप 2025 के फाइनल के दौरान 10 सेकंड का एड स्लॉट 2.5 से 3 लाख रुपये का था।