करियर के चौथे टी20 मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच', एस्टरहुइजन ने बताया तूफानी बल्लेबाजी का राज (Image Source: IANS)
![]()
साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने रविवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध चौथे टी20 मैच में 57 रन की पारी खेली। 36 गेंदों के सामना करते हुए इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 छक्के और 7 चौके लगाए। एस्टरहुइजन ने बताया है कि बल्लेबाजी करते समय उनका लक्ष्य गेंद का इंतजार करना और बस वही खेलने की कोशिश करना था जो उनके सामने था।
एस्टरहुइजन ने इसी सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया है। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में नाबाद 45 रन बनाए थे, जिसके बाद 8 और 15 रन की पारियां खेलीं। आखिरकार चौथे टी20 मैच में उन्होंने अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। अब तक 4 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 41.66 की औसत के साथ कुल 125 रन बनाए हैं।