Colombo: ICC Men's T20 World Cup 2026 - India vs Pakistan (First Innings) (Image Source: IANS)
T20 World Cup: पाकिस्तानी ऑफ-स्पिनर उस्मान तारिक ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने को 'सपना' बताया। रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में तारिक ने 24 रन देकर 1 विकेट निकाला।
इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने 20 ओवर में 175/7 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। पाकिस्तान के स्पिनरों ने 20 में से 18 ओवर बॉलिंग करके इनिंग्स पर दबदबा बनाया। इस बीच सैम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
तारिक, जिन्होंने अपनी गेंदों में ठहराव और अलग-अलग तरह के रिलीज प्वाइंट और वैरिएशन की वजह से सभी का ध्यान खींचा, उन्होंने मिडिल ओवरों में अच्छी बॉलिंग की।