Hyderabad: IPL 2026 - Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals (Image Source: IANS)
Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 में शनिवार को 2 मुकाबले खेले गए। दोपहर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और रात का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया।
एसआरएच के तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटरों रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा के साथ बात करते हुए एसआरएच के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा की तारीफ की।
जियोहॉटस्टार के 'गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव' पर बात करते हुए वरुण आरोन ने ईशान मलिंगा की गेंदबाजी की तारीफ की।