भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल में 52 रन से जीत दर्ज कर भारतीय टीम विश्व चैंपियन बन गई। भारत के विश्व चैंपियन बनने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व क्रिकेटरों ने बधाई दी है।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लिखा, "हमारी महिलाएं चैंपियन हैं। हरमनप्रीत और भारतीय पूर्ण महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में जीत पर बधाई। खेल के इतिहास में हमारी पहली और एक ऐतिहासिक जीत। शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन।"
अनिल कुंबले ने लिखा, "शुरू से अंत तक एक शानदार अभियान—अनुशासित, निडर और एकजुट। यह जीत दबाव में टीम की निरंतरता और धैर्य का प्रतिबिंब है। दक्षिण अफ्रीका को भी पूरा श्रेय जाता है, जिन्होंने पूरे जोश के साथ खेला और फाइनल को चैंपियनों की असली प्रतियोगिता बना दिया।"