T20I Cricket Match: टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में सिर्फ एक महीने का समय शेष है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक होना है। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए टी20 विश्व कप में वह विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
क्विंटन डिकॉक दक्षिण अफ्रीका 20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के लिए खेल रहे हैं। सीजन के 4 मैचों की 4 पारियों में 68.33 की औसत और 173.73 के स्ट्राइक रेट से डिकॉक 205 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 14 छक्के निकले हैं। डिकॉक की ये फॉर्म दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए सुखद है। अगर उनका यही फॉर्म टी20 विश्व कप में भी बरकरार रहा, तो विपक्षी टीमों के लिए वह बड़ा खतरा बन सकते हैं।
डिकॉक पारी की शुरुआत करते हैं और पहली ही गेंद से किसी भी गेंदबाज पर हावी होने की क्षमता रखते हैं। अपने लंबे करियर में वह अंतरराष्ट्रीय दौरों और आईपीएल के लिए लंबे समय तक भारत में रहे हैं। उन्हें भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव है। उनकी मौजूदा फॉर्म और भारतीय पिचों पर खेलने का उनका अनुभव पहली बार टी20 विश्व कप जीतने की कोशिश में जुटी दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम हो सकती है।