Rassie van der Dussen, Heinrich Klaasen hit fifties as South Africa beat England by seven wickets in (Image Source: IANS)
Heinrich Klaasen: चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन ने हाफ सेंचुरी लगाते हुए 122 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी की। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर ग्रुप 'बी' में शीर्ष स्थान हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 38.2 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। 180 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए डुसेन ने 87 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए।
दूसरी ओर, क्लासेन ने 56 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 64 रन की तेज पारी खेलकर टीम की एक और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 29.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।