श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को फिर से बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। गिल उंगली की चोट के कारण श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ जारी वॉर्मअप मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।
गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बैटिंग करते समय गिल की दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह वॉर्मअप मैच के पहले दिन फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे। गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि उंगली की चोट के कारण एहतियात के तौर पर गिल पहले दिन फील्डिंग करने नहीं उतरेंगे। हालांकि, शुभमन दूसरे दिन बल्लेबाजी करने भी नहीं आए और उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा ने नंबर चार पर आकर बल्लेबाजी की।