Tilak Varma: भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल और मदन लाल ने एशियन लीजेंड्स लीग से खुद को अलग करने की घोषणा की है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने लीग के प्रशासन, विश्वसनीयता और पेशेवर रवैये को लेकर गंभीर चिंताओं का हवाला दिया है और कहा है कि उनके लिए खेल के प्रति सम्मान और व्यक्तिगत मूल्यों से कोई समझौता संभव नहीं है।
संदीप पाटिल ने एक वीडियो संदेश में कहा, “गहन विचार-विमर्श के बाद मैंने एशियन लीजेंड्स लीग से औपचारिक रूप से खुद को अलग करने का फैसला किया है। यह निर्णय लीग के प्रशासन, विश्वसनीयता और समग्र पेशेवरपन को लेकर गंभीर चिंताओं के कारण लिया गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “अपने पूरे करियर में ईमानदारी और खेल के प्रति सम्मान मेरे लिए गैर-समझौतावादी मूल्य रहे हैं और मैं हमेशा इन्हीं मूल्यों के साथ खड़ा रहा हूं। इसके अलावा, लीग की तारीखों में लगातार बदलाव भी मुझे बिल्कुल रास नहीं आया।”