वेस्टइंडीज ने विवयन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केमार रोच और जेयडन सील्स ने मिलकर सात विकेट अपने नाम किए।
पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से 318 रनों से पिछड़ने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत दूसरी इनिंग में भी खराब रही। पथुम निसांका महज 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निशान मदुष्का भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर केमार रोच का पहला शिकार बने। कसुन राजिथा को जेयडन सील्स ने सिर्फ 4 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। कामिंदु मेंडिस 34 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पहली पारी में शतक लगाने वाले धनंजय डी सिल्वा दूसरी इनिंग में अपना खाता तक नहीं खोल सके।